3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के इस शहर में किन्नर वसूलेंगे टैक्स, नगरपालिका ने बकायादारों से निपटने लिया एक्शन

नगरपालिका के कर्मचारी नहीं कर पा रहे थे बकायादारों से टैक्स वसूली, तो लेना पड़ा एक्शन, अब किन्नरोंं को सौंपी टैक्स वसूली की जिम्मेदारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 5 Jan 2025, 8:06 AM IST

MP News

ट्रेनों में दुआएं देकर यात्रियों की जेब से पैसे निकलवाने में माहिर किन्नर जल्द ही नगर पालिका के बकायादारों से टैक्स वसूलते दिखेंगे। राजस्व वसूली में कर्मचारियों का दम फूलने के बाद दमोह नगर पालिका यह नई कवायद करने जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले एक-दो माह में शहर में किन्नर टीम राजस्व वसूलेगी। शहरी क्षेत्र में 40 करोड़ से अधिक टैक्स बकाया है। नपा इससे किन्नरों को समाज से जोडऩे के साथ राजस्व वसूली बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।

मिलेगा मानदेय

नगर पालिका अपने 39 वार्डों में बकायादारों के साथ ही टैक्स वसूली इन्हीं से कराएगी। 10 के समूह वाली टीम में अब तक 9 किन्नर चिह्नित भी हो चुके हैं। इन्हें राजस्व वसूली के लिए पालिका मानदेय या वसूली में प्रतिशत के आधार पर भुगतान करेगी। सीएमओ प्रदीप शर्मा ने बताया, इससे किन्नरों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: पोहा-जलेबी, कचौरी-समोसा बेचने वालों के लिए बड़ी खबर, अब फूड सेफ्टी लाइसेंस जरूरी, वरना होगी कार्रवाई