24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में युवक ने खुद का प्राइवेट पार्ट काटा, बीवी से चल रही है अनबन…

mp news: प्राइवेट पार्ट काटने के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है...।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 29 Jul 2025, 5:17 PM IST

damoh

man cut his own private part

mp news: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने खुद का प्राइवेट पार्ट धारदार हथियार से काट लिया। प्राइवेट पार्ट काटने के कारण युवक की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे गंभीर हालत होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक का कुछ समय से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और इसी कारण पत्नी उसे छोड़कर मायके में रह रही है।

युवक ने खुद का प्राइवेट पार्ट का काटा..

हैरान कर देने वाली घटना दमोह के हटा थाना इलाके की है, युवक शराब पीने का आदी है और शराब के नशे में ही उसने अपना प्राइवेट पार्ट काटा है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। शराब पीने की आदत के कारण युवक का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था और रोजाना होने वाले विवाद के कारण पत्नी उसे छोड़कर मायके में रह रही है।

पत्नी के मायके जाने से है परेशान

बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके जाने के बाद से युवक मानसिक रूप से परेशान था और हर वक्त शराब के नशे में रहता था। घटना से पहले भी शायद युवक ने पत्नी से वापस आने के लिएओ बात की हो और उसके इंकार करने पर उसने नशे में गुस्से में आकर घर में खुद का प्राइवेट पार्ट काट लिया।