इस संबंद में उपसंभागीय निरीक्षक डाकघर शेख आरिफ खान ने मीडिया से चर्चा में बताया कि ऐसे उपभोक्ता जो हर महीने 150 यूनिट तक बिजली खर्च करते हैं वो अपने घरों की छत पर 1 से 2 किलो वाट क्षमता के सौर पैनल लगवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 1 किलो वाट का सौर प्लांट लगवाने पर 30 हजार सब्सिडी दी जाएगी, जबकि इसमें कुल 55 हजार तक खर्च होंगे। वहीं 2 किलो वाट पर 1 लाख 10 हजार रुपए खर्च होते हैं, जिसपर 60 हजार सब्सिडी मिलेगी। वहीं 3 किलो वाट के लिए 1,70,000 रुपए का खर्च होते हैं, जिसपर 78 हजार रुपए शासन सब्सिडी देगा।