22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर के बाहर खेल रहे थे मासूम बच्चे, दो सगे भाइयों को बस ने कुचला

दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के कोटा गांव की घटना, तेज रफ्तार बस ने दो मासूम भाइयों को कुचला, मौके पर ही तोड़ा दम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Manish Gite

•

Updated: 12 Aug 2022, 4:35 PM IST

damoh1.png

दमोह। जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के कोटा गांव में रक्षाबंधन के दिन एक वीभत्स घटना सामने आई है, जिसमें एक बस चालक ने सड़क किनारे खेल रहे दो सगे भाइयों को कुचल दिया, जिससे बालकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी बस चालक भाग गया था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, लेकिन इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोटा गांव में अपने घर के बाहर राघवेंद्र रैकवार 8 साल व उसका छोटा भाई विवेक रैकवार 5 साल खेल रहे थे। तभी ताज बस सर्विस की तेज रफ्तार बस वहां से निकली और दोनों भाइयों को अपनी चपेट में ले लिया और बालकों के ऊपर से बस के पहिए गुजर गए। घटना में बालकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

इस घटना को देखकर जैसे ही लोग बस की ओर बढ़े, तो आरोपी बस चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग निकला। इधर मासूमों बच्चों के परिजनों ने जब यह हादसा देखा, तो उनके दर्द का ठिकाना न रहा और दूर तक परिजनों के रोने की आवाजे आईं। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।

करीब आधा घंटे से अधिक समय तक गांव में हंगामे की स्थिति निर्मित रही। जिसके बाद सूचना मिलने पर पटेरा थाना प्रभारी एसबी मिश्रा मौके पर पहुंच गए। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी चालक गांव के ही एक घर में घुसकर छिप गया। इस सूचना पर पुलिस ने उक् त घर की घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद जैसे ही पुलिस आरोपी चालक को थाने ले जा रही थी, तभी रास्ते में गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को मारने की नियत से पुलिस को रोकना चाहा, लेकिन जब पुलिस नहीं रूकी, तो पथराव कर दिया।

ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपी चालक को उनके सुपुर्द किया जाए, क्योंकि वह उक्त घटना की सजा चालक को देना चाह रहे थे। किसी तरह थाना प्रभारी ने स्थिति से निपटते हुए आरोपी को ग्रामीणों से बचाकर पुलिस थाना लाए, जहां आरोपी बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। बताया गया है कि घटना को अंजाम देने वाली बस दमोह से नयागांव जा रही थी।

पटेरा थाना प्रभारी एसबी मिश्रा ने बताया कि दोनों मासूम भाई सड़क किनारे खेल रहे थे। तभी बस चालक तेज गति से बस लेकर आया और दोनों को कुचल दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मृतक बच्चों का पोस्टमार्टम कराने के लिए शवों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।