
Bastar Pandum 2025: बस्तर पंडुम 2025 के तहत बस्तर की समृद्ध जनजातीय परपंराओं और संस्कृतियों की बहुरंगी छटा प्रत्येक जिला मुख्यालय में बिखेरी जा रही है। इसका समापन गुरुवार को दंतेवाड़ा में होना है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रख्यात कवि एवं रामकथा वाचक डॉ. कुमार विश्वास पहुंच रहे हैं। कुमार विश्वास यहां बस्तर के राम पर आधारित काव्यात्मक प्रस्तुति और कविता पाठ करेंगे। आयोजन के पूर्व सोशल मीडिया पर जारी रील्स में कुमार विश्वास ने दंडकारण्य को पुण्य भूमि बताया है।
बस्तर पंडुम का आयोजन छत्तीसगढ़ की आदिवासी खूबसूरती और संस्कृति से भरे क्षेत्र बस्तर के लोगों की सांस्कृतिक विशेषता को दिखाने के लिए किया गया है। कैसे बस्तर में रहने वाला आदिवासी समाज प्रकृति के साथ जीता है। कैसे बस्तर के लोग संस्कृति और सभ्यता को साथ साथ आज भी लेकर चल रहे हैं। इसे दर्शाने के लिए इसका आयोजन किया गया है। इस आयोजन का दूसरा मकसद बस्तर की अमूर्त संस्कृति को सहेजना और संवारना भी है।
3 अप्रैल 2025 को देश के मशहूर कवि और राम कथा वाचक डॉक्टर कुमार विश्वास की प्रस्तुति होगी। वे बस्तर के राम पर आधारित काव्यात्मक प्रस्तुति प्रस्तुत करेंगे। 4 अप्रैल को देश के विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। इसमें विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा।
Updated on:
02 Apr 2025 09:36 am
Published on:
02 Apr 2025 09:36 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
