
ब्लास्ट में घायल सातवें जवान ने भी तोड़ा दम...
दंतेवाड़ा. जिले के किरंदुल के चोलनार क्षेत्र के मदाड़ी नाला में रविवार को नक्सलियों ने आइइडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों को उनकी एक्सयूवी वाहन के साथ उड़ाया। जहां मौके पर ही 5 जवानों शहीद हो गए थे। वहीं दो जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे थे। जिसके बाद एक के बाद एक कर दोनों घायल जवानों ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। शहीद जवानों में से 4 छग के व 3 अन्य राज्य के बताए जा रहे हैं।
बारूद का दर्द नहीं बर्दास्त कर सका जवान
आईईडी ब्लास्ट के इस घटना के बाद हादसे में गंभीर रूप से घायल जवान को हेलिकॉप्टर की मदद से इलाज के लिए तत्काल रायपुर रेफर किया गया था। जहां छठवें जवान के भी शहीद होने की खबर अब तक चल रही थी। वहीं सातवें जवान अर्जुन ने भी बारूद के जलने का दर्द नहीं बर्दास्त कर सके और इलाज के दौरान अपनी आंखें मूंद ली।
ये थी घटनाक्रम
किरंदुल क्षेत्र के चोलनार मार्ग स्थित मदाड़ी पुल के पास से रोड ओपनिंग पार्टी गुजर रही थी। जिसमें सीएएफ व जिला पुलिस बल के 7 जवान एक्सयूवी वाहन पर सवार होकर जा रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घात लगाए नक्सलियों ने पहले से ही पुल पर जवानों को नुकसान पहुंचाने निशाना साधकर बैठे हुए थे। जैसे ही सुरक्षा बल की टुकड़ी पुल के ऊपर पहुंची नक्सलियों ने वहां प्लांट किए गए करीब 50 किलो वजनी आइइडी को ब्लास्ट कर दिया। वहीं नक्सलियों ने मौके का फायदा उठाते शहीद जवानों के हथियार भी लूट कर भाग निकले।
ब्लास्ट में वाहन के उड़े परखच्चे
रविवार को पुल पर नक्सलियों के किए इस आइइडी ब्लास्ट में एक्सयूवी वाहन के भी परखच्चे उड़ गए। इस वाहन को दो टुकड़ों में देखा जा सकता है। जहां दो-दो चक्के अलग-अलग हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही वाहन में सवार 5 जवान शहीद हो गए। वहीं दो अन्य जवान घायल हुए थे। जिसके बाद इलाज के दौरान ये दोनों घायल जवानों ने भी दम तोड़ दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह जवान नीजि वाहन पर सवार होकर पुल के ऊपर से गुजर रहे थे।
ये 7 जवान हुए शहीद
रामकुमार यादव - प्रधान आरक्षक
टिकेश्वर ध्रुव - आरक्षक
शालीग्राम सिन्हा - सहायक आरक्षक
विक्रम यादव - प्रधान आरक्षक
रवि पटेल - आरक्षक
राजेश सिंह - आरक्षक
अर्जुन राजबर - आरक्षक
...22 मई को सीएम प्रवास
आइइडी ब्लास्ट के बाद जगह-जगह शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी जा रही है। ये बता दें कि सीएम डॉॅ. रमन सिंह का विकास यात्रा 22 मई को दंतेवाड़ा के बचेली, सुकमा के दोरनापाल व बीजापुर के भोपालपटनम में होनी है। जहां सीएम आमसभा में जनता को संबोधित करते अपनी बातें रखेंगे।
Updated on:
20 May 2018 08:04 pm
Published on:
20 May 2018 08:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
