
मानसून दंतेवाड़ा होते हुए सीधे पहुंच गया बांग्लादेश (Photo source- Patrika)
CG Monsoon 2025: तय समय से 12 दिन पहले मानसून दंतेवाड़ा पहुंच गया था। बस्तर में दस्तक देने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रास्ता भटक गया है। वह उत्तर-पूर्व होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ गया है। इसकी वजह से मानसूनी गतिविधियां थोड़ी कमजोर हो गई हैं।
इससे अब आने वाले चार-पांच दिनों तक बारिश के आसार कम हैं। अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान आसमान में बादलों की उपस्थिति बनी रहेगी। स्थानीय प्रभाव से समूचे बस्तर में तेज बौछारें पड़ सकती हैं। इससे उमस बढऩे की संभवना है।
CG Monsoon 2025: मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसूनी हवा अभी मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, बालुरघाट से गुजर रही है। साथ ही बांग्लादेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र बीते 6 घंटे के दौरान 23 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उत्तर-पूर्व की ओर आगे बढ़ गया और उत्तरी बांग्लादेश तथा मेघालय से सट गया है। अगले 12 घंटे के दौरान इसके कमजोर पडऩे की संभावना है।
Published on:
01 Jun 2025 05:05 pm
बड़ी खबरें
View Allदंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
