
23 दुकानदारों पर लगाया जुर्माना (Photo source- Patrika)
CG News: सुकमा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कोटपा एक्ट के तहत सघन निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 23 दुकानदारों से कुल 2300 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
यह कार्रवाई सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों की बिक्री और सेवन पर नियंत्रण तथा जनस्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से की गई। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने दुकानदारों और आम नागरिकों को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों और कानूनन प्रतिबंधों की जानकारी दी।
CG News: प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके और लोगों में तंबाकू मुक्त समाज की दिशा में जागरूकता बढ़ाई जा सके। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सुकमा अंबर गुप्ता सहित जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Updated on:
12 Oct 2025 03:00 pm
Published on:
12 Oct 2025 03:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
