28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दांतेवाड़ा में कांग्रेस की भरोसा यात्रा : रैली निकाल कोंग्रेसियों ने किया शक्ति प्रदर्शन, गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां

Congress Bharose Ki Yatra : कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को भरोसा यात्रा निकाली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 3 Oct 2023, 5:38 PM IST

दांतेवाड़ा में कांग्रेस की भरोसा यात्रा : रैली निकाल कोंग्रेसियों ने किया शक्ति प्रदर्शन, गिनाईं  5 साल की उपलब्धियां

दांतेवाड़ा में कांग्रेस की भरोसा यात्रा : रैली निकाल कोंग्रेसियों ने किया शक्ति प्रदर्शन, गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां

दंतेवाड़ा. कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को भरोसा यात्रा निकाली। रैली में शामिल पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के पांच साल पूरे होने वाले हैं। कांग्रेस की ओर से आज प्रदेश की हर विधानसभा में गांधी और शास्त्री जयंती पर कांग्रेस भरोसा यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व में भाजपा शासित रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल के 15 बरस में कोई विकास नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें : CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बना चक्रीय चक्रवात का घेरा, कुछ ही मिनटों में कराएगी ताबड़तोड़ बारिश...Alert

कर्ज माफी का वादा पूरा किया


वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के 15 साल में किसानों को न 2100 रुपए प्रति क्विंटल का दाम मिला। न हर साल बोनस का वादा पूरा हुआ। दूसरी ओर कांग्रेस ने आते ही कर्ज़ माफ़ी का वादा पूरा किया और प्रदेश के 18 लाख किसानों के 9000 करोड़ का कर्ज़ माफ़ किया। किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल देने का वादा निभाया. और इस साल तो 2640 रुपए मिल रहे हैं ।

यह भी पढ़ें : पढ़िए : बेहद शातिर चोर, सूने मकान से ऐसे गायब करता था ये सामान, सुनकर चौंक जाएंगे आप

प्रदेश को चार नए मेडिकल कॉलेज भी मिले


रैली को विधायक देवती कर्मा व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम ने संबोधित किया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज भी खुले और प्रदेश को चार नए मेडिकल कॉलेज भी मिले हैं। इसके अलावा हाट बाज़ार क्लिनिल, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना और दाई दीदी क्लिनिक जैसी चलित अस्पताल की सुविधाएं मिल रही हैं ।