26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब देवती के सामने होंगी ओजस्वी, बीजेपी ने दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए फाइनल किया नाम

भाजपा चुनाव समिति की बैठक में ओजस्वी का नाम तय, आज दिल्ली में औपचारिक ऐलान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दंतेवाड़ा

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 1 Sep 2019, 3:00 PM IST

अब देवती के सामने होंगी ओजस्वी, बीजेपी ने दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए फाइनल किया नाम

अब देवती के सामने होंगी ओजस्वी, बीजेपी ने दंतेवाड़ा उपचुनाव के लिए फाइनल किया नाम

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा शुक्रवार देर रात कर दी। रात 11 बजे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रायपुर में चुनाव समिति की बैठक के बाद बाहर निकले और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सिंगल नाम का प्रस्ताव केंद्रीय चुनाव समिति को भेजने का फैसला किया गया है।

विस उपचुनाव: चित्रकोट में नए चेहरे और दंतेवाड़ा में ओजस्वी मंडावी पर दांव खेलने की BJP ऐसे कर रही तैयारी

दिवंगत भीमा मंडावी की पत्नी ओजस्वी मंडावी पर पार्टी के सभी नेताओं ने भरोसा जताया है। समिति के सामने पांच नाम थे लेकिन सभी ने ओजस्वी के नाम पर सहमति जताई। पत्रिका ने पहले ही बता दिया था कि ओजस्वी का टिकट लगभग तय है। शिवरतन शर्मा दंतेवाड़ा से 6 नाम लेकर रायपुर गए थे। लेकिन चुनाव समिति ने सिर्फ ओजस्वी के नाम पर मुहर लगाई। देवती और ओजस्वी का नाम फाइनल होते ही अब दंतेवाड़ा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है।

रिश्तेदारों का रिएक्शन देखने युवक ने बनाया था वाट्सएप ग्रुप, रोज भेजता था अश्लील...

4 सितंबर को नामांकन की आखिरी तारीख है। मोहन मरकाम ने शुक्रवार को कोण्डागांव में बताया कि कांग्रेस की तरफ से 4 सितंबर को नामांकन दाखिल किया जाएगा। ओजस्वी के नाम का ऐलान भाजपा शनिवार को करेगी ऐसे में संभव है कि दोनों ही पार्टियां एक ही दिन दंतेवाड़ा में बड़े नेताओं की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल करें। इस दिन गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त भी है। इस लिहाज से भाजपा भी इस दिन को नामांकन के लिए चुन सकती है।

शासन की मनमानी : ट्रांसफर निरस्त करने के बजाए व्यवस्था करने में लगा है शिक्षा विभाग

चित्रकोट विधानसभा के अंतर्गत लोहांडीगुड़ा, तोकापाल, बास्तानार और दरभा क्षेत्र आता है। इन चार ब्लॉक से चार से ज्यादा नाम का प्रारंभिक पैनल भाजपा संगठन के पास पहुंच चुका है। विनायक गोयल, डॉ. बसंत के अलावा बास्तानार और दरभा ब्लॉक के भी जमीनी कार्यकर्ता इस चुनाव में टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे।

Click & Read More Chhattisgarh News.