पुलिस पार्टी ने क्लेमोर बम पहली बार किया बरामद
पुलिस पार्टी जैसे ही कैम्प के नजदीक पहुंची। माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्यवाई की। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के बाद माओवादियों को भागना पड़ा। जवानों ने घटना स्थल से तीर बम, आईईडी, टेंट, दवाइयाँ, रेडियो, पिट्ठू व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। एएसपी गोरखनाथ बघेल के मुताबिक अब तक कई क्लेमोर माइंस, आईईडी व अन्य प्रेशर बम बरामद किया गया, लेकिन इस तरह का क्लेमोर माइंस पहली बार बरामद किया गया है। लोहे के खलबट्टा की शक्ल में हाथ से निर्मित नई तकनीक की यह क्लेमोर माइंस इतनी शक्तिशाली है कि इससे ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सकता है।