CG Crime News : गीदम से लगे ग्राम हाउरनार में 25 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध अवस्था में मिले शव की शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। साथ ही महिला के शरीर में चोट के निशान भी पाए गए हैं।(dantewada crime news) घटनास्थल पर भी घसीटे जाने के निशान मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह यह वारदात हुई है वहां आसपास में नशेड़ियों व जुआरियों का अड्डा रहता है। वही ग्रामीणों व परिजनों का आरोप है कि महिला के साथ गैंग रेप हुआ है। (crime report) पुलिस को शीघ्र ही आरोपी को पकड़कर कार्रवाई करना चाहिए।