
IED Blast in Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में प्रेशर IED की चपेट में आने से भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों अपने किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रेशर बम की चपेट में आने से चुलूराम कतलाम और सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। चुलूराम के पैरों में गंभीर चोट आई है, वहीं सुनीता को भी हल्की चोट लगी है। बताया जा रहा है कि, ग्रामीण अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान जंगल से गुजरते हुए इनमें से जरुराम कतलाम का पैर एक आईईडी पर पड़ गया। तत्काल ही आईईडी में विस्फोट हो गया। विस्फोट की जद में आकर जरूराम व उसकी बहन सुनीता घायल हो गईं। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए बारसूर लाए। घटना की पुष्टि एडिशनल एसपी RK बर्मन ने की है।
जानकारी के मुताबिक युवक का नाम जुरूराम कतलामी है। ये बुधवार को अपनी बहन रूपा कतलामी और गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था, तभी नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए पहले से ही IED प्लांट कर मारने की साजिश रची थी। जिसके चपेट में भाई-बहन आ गए।
धमाके में युवक के पैरों में गंभीर चोटें आई है। उसकी बहन भी घायल है। रात में परिजन घर पर ही इलाज किए। वहीं आज सुबह जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो दोनों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
Updated on:
28 Jun 2024 09:10 am
Published on:
28 Jun 2024 09:10 am
