IED Bomb Blast : पिछले कुछ दिनों से नक्सलियों ने कई वारदातों को अंजाम देकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बनाया है। वहीं जवानों को क्षति पहुंचाने के लिए कई जगह आईडी बम लगाया। बीजापुर से निकली सीआरपीएफ 195 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान बारसूर पल्ली मार्ग के सातधार में जवान ब्रिज के पास नक्सलियों द्वारा फेंके गए पर्चे और बैनर पोस्टर हटा रहे थे, तभी वहां आईईडी बम ब्लास्ट हो गया।