Maa Danteshwari Mandir: देश के 52 शक्तिपीठों में से एक, मां दंतेश्वरी का मंदिर दंतेवाड़ा में स्थित है, अब अपनी ऐतिहासिकता और धार्मिक वैभव को लेकर और भी जानकारी देने में सक्षम होगा। जिला प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर में 'क्यूआर कोड' लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से श्रद्धालु और सैलानी मंदिर की ऐतिहासिकता और धार्मिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।