
Dantewada Naxal: थाना अरनपुर के ग्राम बुरगुम नीलावाया क्षेत्र में नक्सल गतिविधि की सूचना मिलने पर डीआरजी बस्तर फ़ाईटर्स की टीम नक्सल गश्त सर्च अभियान और एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई के लिए थाना क्षेत्र में रवाना हुए थे की सर्चिंग के दौरान ग्राम बुरगुम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस बल को देखकर छिपने का प्रयास कर रहा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया । जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम आयता मरकाम होना बताया।
डीआरजी कार्यालय में संदेही को लाकर विस्तृत पूछताछ करने पर संदेही ने नक्सली संगठन में सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य करना स्वीकार किया साथ ही थाना अरनपुर के अरनपुर आइइडी ब्लास्ट, विधानसभा चुनाव के दौरान आइइडी लगाना, पुलिस बल पर हमला, ग्रामीणों की जनदालत में हत्या जैसी 08 विभिन्न मामलों में अपराध करना स्वीकार किया।
आरोपी आयता मरकाम बुरगुम पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष के पद पर कार्यरथ था। जिस पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 लाख का इनाम घोषित है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
Published on:
25 Jul 2024 01:46 pm
बड़ी खबरें
View Allदंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Naxal News: नक्सलियों के खुफिया जगह पर पहुंचे सुरक्षाबल, भारी मात्रा में विस्फोटक, राशन और IED बरामद

