यह बातचीत वायरलेस सेट पर नक्सलियों के बड़े कैडर के नेता देवजी और सोनू के बीच स्थानीय बोली गोंडी में हो रही है। जिसमें पुलिस लाइन कारली व शहर के इलाकों में घुसकर बड़ा हमला करने की बात कर रहे है। इतना ही नहीं नक्सलियों के दक्षिण व पश्चिम बस्तर डिवीजन के बड़े नेताओं का जमावड़ा भी बैलाडीला पहाड़ के पीछे के गांव में है। जहां हमले की रणनीति तैयार की जा रही है। बातचीत में यह भी कहा जा रहा है कि हमला सुबह के वक्त करना है।