आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों (Surrendered Naxal) को प्रोत्साहन राशि के साथ ही राज्य सरकारी नौकरी,पीएम आवास,स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ,कृषि योग्य भूमि और बच्चों को बेहतर शिक्षा की सुविधा के साथ ही मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना का लाभ मिलता है। इस समाज में इज्जत से जीने का हक भी समर्थन के बाद मिल जाता है। वर्तमान में जिला और पुलिस प्रशासन दोनों संयुक्त रूप से समर्पण करने वाले नक्सलियों (Naxalite) को उनके परिवारों की सुरक्षा के साथ ही रोजगार दिलाने में जुटा हुआ है। यही वजह है की नक्सली अब नक्सलवाद (Naxalism) से नाता तोड़ रहे हैं।