
आखिर एेसा क्या हुआ स्कूल में जो अधीक्षक से तीन महीने की छुट्टी मांग रहे छात्र
नकुलनार/ दंतेवाड़ा . कुआकोंडा ब्लॉक हितावार पोटाकेबिन छात्रों के लिए बरसात आफत बन चुकी है। यहां पढ रहे 422 बच्चों की रातें जाग कर कट रही हैं। एक माह से हो रही दक्षिण बस्तर बरसात इन बच्चों के लिए मुसीबत बनी हुई है। बच्चे पोटाकेबिन अधीक्षक और अध्यापकों से तीन माह की छुट्टी करने की गुहार लगा रहे हैं। बच्चों का कहना है कि पूरी इमारत से पानी टपकता है। कोई भी हॉल ऐसा नहीं है जो सुरक्षित हो।
कई बार हलात ऐसे बनते हैं कि तख्त के नीचे बैठ कर रात कटनी पड़ती है। इस पोटाकेबिन के बच्चों का दर्द असहनीय है। बच्चों ने जब इस बात को अध्यापकों और अधीक्षक के पास रखा तो छत पर पॉलीथिन डाल दी। हावा और तेज पानी के साथ ये पॉलीथिन सिमट कर एक कौने में पहुंच जाती है। दिन तो बरसात से बच कर कट जाता है, लेकिन रात में फिर से वही परेशानी झेलनी पड़ती है। अधिकारियों को पूरी जानाकरी होने के बाद भी इस विकट समस्या का निराकरण नहीं किया गया। बीईओ भंडारी राम कश्यप का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था के लिए छत पर तिरपाल डाली गई है। वह भी काम नही आती है।
पिछले काफी दिनों से हो रही झमाझम बारिश पूरे प्रदेश को लबालब भर दिया है। छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में भयानक पानी की वजह से लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ जगहों पर तो हालात इतने खराब हैं कि निकासी की व्यवस्था नही होने के कारण लोगों के घरों में पानी घूस रहा है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है।
पूरे देश में बारिश का यही हाल है। देश के अलग- अलग हिस्सों में भी बारिश का यही हाल है। देशभर में मानसून का कहर जोरो पर हैं।
Published on:
25 Jul 2018 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allदंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
