
Woman Naxalite Arrested: थाना बारसूर के ग्राम मंगनार गुफा क्षेत्र में नक्सल गतिविधि की आसूचना मिलने पर डीआरजी बस्तर फ़ाईटर्स की टीम सर्च अभियान और एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही के लिए थाना क्षेत्र में रवाना हुए थे कि सर्चिंग के दौरान पुलिस ने ग्राम मंगनार गुफा के पास 2 संदिग्ध महिलाओं (Woman Naxalite Arrested)को पकड़ा, जो छिपने का प्रयास कर रही थीं।
गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान पारो मडकाम, बुधरी माडवी के रूप में हुई है। ये महिलाएं पल्लेवाया आरपीसी मिलिशिया प्लाटून की सदस्य थीं और थाना बारसूर के अपराध क्रमांक 15/2024 में नामजद आरोपी हैं। ये दोनों महिलाएं ग्राम गुफा में आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल थीं। डीआरजी बस्तर फाइटर्स की टीम ने इन महिलाओं को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Woman Naxalite Arrested: गिरफ्तार आरोपियों को थाने लाकर विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने नक्सली संगठन में सक्रिय सदस्य होने की बात स्वीकार की। इनका नक्सली गतिविधियों में शामिल होना और आईईडी ब्लास्ट की घटना में संलिप्तता भी स्वीकार की गई। इन महिलाओं को गिरफ्तार (Woman Naxalite Arrested)कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
Updated on:
16 Aug 2024 07:29 am
Published on:
15 Aug 2024 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allदंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
