
पूर्व सीएम कमलनाथ पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का तीखा हमला, कहा- '84 दंगों में घर जलाए, अब प्रदेश जलाना चाहते हैं'
दतिया/ मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तीखा हमला किया है। गृहमंत्री ने कहा कि कमलनाथ की उत्पत्ति ही आग से हुई है। इमरजेंसी के वो भागीदार रहे हैं। उन्होंने 84 के दंगों में लोगों के घर जलाए और अब मध्य प्रदेश को जलाने की बातें कर रहे हैं। मिश्रा ने कहा कि, 'आपदा के समय में तो सेवा की बात कर लीजिए कमलनाथ जी।'
वायरल वीडियो के सवाल पर भड़के गृहमंत्री
आपको बता दें कि, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा शनिवार को अपने गृह क्षेत्र दतिया पहुंचे, यहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कमलनाथ के एक वायरल वीडियो के सवाल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कमलनाथ मध्य प्रदेश में आग लगाने जैसे शब्द बोल रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे किसानों के अनाज खरीदी से जुड़े मसले पर बात कर रहे थे।
कहीं कोई कमी नहीं संक्रमण स्तर में सुधार
गृह मंत्री ने मीडिया बातचीत में कहा कि, 'हनीट्रैप की पेनड्राइव का उनके पास होना सोच के साथ ही शोध का विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए पता नहीं कौन-कौन से दस्तावेज गायब किए होंगे।' मिश्रा ने ये भी कहा कि, मध्य प्रदेश में कोरोना के हालातों में लगातार सुधार हो रहा है। अब प्रदेश का पॉजिटिविटी रेट 5.8 फीसदी पर आ पहुंचा है। उपचार के लिए पर्याप्त मात्रा में संसाधन मौजूद हैं। कहीं कोई कमी नहीं है, न ऑक्सीजन की, न रेमडेसीविर इंजेक्शन की, न आईसीयू की, न बेड की।
ऑक्सीजन, इंजेक्शन सर प्लस में- गृह मंत्री
गृह मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना और अन्य बीमारियों से निपटने के लिए माकूल इंतजाम है अब हमारे पास ऑक्सीजन, इंजेक्शन सब सर प्लस में हैं। इंदौर, भोपाल हो या ग्वालियर अंचल सभी जगह स्थिति नियंत्रित हैं। सिंगल डिजिट में आने के बाद पॉजिटिविटी रेट निरंतर घट रहा है।
46 दिन बांद आंकड़े सबसे कम
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4384 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,57,119 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 79 व्यक्तियों की मौत हुई है।
प्रदेश के मौजूदा हालात
बता दें कि, मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना की चपेट में आकर 7 हजार 394 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कोविड-19 के 937 नए मामले इंदौर में सामने आए, जबकि भोपाल में 609 एवं जबलपुर में 279। अधिकारी के अनुसार, प्रदेश में कुल 7 लाख 57 हजार 119 संक्रमितों में से अब तक 6 लाख 82 हजार 100 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। मौजूदा समय में प्रदेश के अस्पतालों में 67 हजार 625 मरीजों का इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कोविड-19 के 9 हजार 405 रोगी स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
कोरोना वैक्सीन से जुड़े हर सवाल का जवाब - जानें इस वीडियो में
Published on:
22 May 2021 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
