दतिया. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा एक कार्यक्रम को संबोधित करने अपने गृहनगर दतिया पहुंचे, यहां उन्होंने कहा कि, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से झाड़ू उठाई तब से देश में सफाई प्रतिस्पर्धा शुरु हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर कोई बात कहते हैं तो उनकी बात कहते हैं तो लोग उस बात को खाली नहीं जाने देते, बल्कि लोग उस बात को ऐसे मानते हैं, जैसे की वो बात उनसे भगवान ने कही हो।