
गृहमंत्री के क्षेत्र में चोरों की चुनौती : एक साथ आधा दर्जन से अधिक घरों से लाखों का माल चुराकर फरार
एक तरफ तो मध्य प्रदेश पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के तमाम दावे करते रहती है तो वहीं दूसरी तरफ जमीनी तौर पर सूबे के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का गृहनगर भी चोर-बदमाशों से सुरक्षित नहीं है। हकीकत ये है कि, जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि, यहां उन्होंने एक - दो नहीं बल्कि एक ही रात में एक साथ आदा दर्जन से अधिक घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
बता दें कि, जिले के इंदरगढ़ रोड पर स्थित तिलेथा गांव में बीती रात एक के बाद एक आधा दर्जन से ज्यादा घरो को चोरों ने निशाना बनाया और घरो से नगदी के साथ साथ सोने - चांदी के जेवरात और कीमती सामान चोरी करके फरार हो गए। एक ही श्रेत्र में एक के बाद एक चोरी की वारदातों की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी परमानंद शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।वहीं, पुलिस जांच दल में डॉग स्क्वॉड भी शामिल है। फिलहाल, पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद से चोरी की वारदातों वाले सभी घरों में जांच पड़ताल कर रही है।
गृहमंत्री के क्षेत्र में पुलिस को चुनौती
आपको बता दें कि, बीती रात तिलेथा गांव में जनक रावत, हरभजन रावत ,धबलू रजक, भारत , ओमप्रकाश, लोकेंद्र, छोटेलाल, बृजमोहन जातिगत रावत समुदाय वहीं कौशल और महाराज सिंह जाटव के घरों को भी चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने हर घर से सोने - चांदी के आभूषण और कीमती सामान चुराया है। इस वारदात से अंचल में सनसनी फैल गई है। कुल मिलाकर, चोरों ने गृहमंत्री के क्षेत्र में पुलिस को खुली चुनौती देकर इस वारदात को अंजाम दिया है।
Published on:
21 Mar 2023 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
