5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ई-टेंडरिंग व्यवस्था से अधिकारों का हनन

महुवा सरपंच संघ ने उपखंड अधिकारी को 16 सूत्री मांगों से अवगत कराया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Gaurav Kumar Khandelwal

Apr 01, 2017

Abolition of rights from e-tendering system

Abolition of rights from e-tendering system

महुवा (मंडावर). यहां उपखंड मुख्यालय पर सरपंच संघ के अध्यक्ष मानसिंह मीणा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी रतनलाल योगी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर 16 सूत्री मांगों से अवगत कराया।

ज्ञापन में बताया कि ई-टेंडरिंग व्यवस्था करने के कारण अधिकारों का हनन किया जा रहा है। मनरेगा मजदूरी को 195 से बढ़ाकर 300 रुपए की जाए। मूलभूत सुविधाओं की प्रशासनिक वित्तीय स्वीकृति लेने का अधिकार ग्राम पंचायत को ही मिले।

सरपंच संघ ने बताया कि मांग नहीं मानी गई तो धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा। इस दौरान सरपंच परसादीलाल बैरवा, गणधारी मीना, खेमी मीना, बृजेश मीना, शंकर हुडला, भंवरसिंह गुर्जर, जयसिंह मीना आदि सरपंच मौजूद थे।