29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान: खड़ी वीडियो कोच बस में जा घुसी सवारी जीप, तीन महिलाओं समेत 5 की मौत

Rajasthan Dausa Accident, Jeep Bus Collision, Five died: राजस्थान के दौसा ज़िले के मेहंदीपुर बालाजी में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक साथ पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 1 Oct 2019, 9:40 AM IST

dausa accident

,,

जयपुर/दौसा।

राजस्थान के दौसा ज़िले के मेहंदीपुर बालाजी में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक साथ पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 13 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को एसएमएस अस्पताल जयपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने में भी पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि बस खाली थी नहीं तो मृतकों की संख्या बढ़ सकती थी।


बालाजी मोड़ पर खड़ी थी वीडियो कोच बसपुलिस ने बताया, नेशनल हाइवे 11 बालाजी मोड के नजदीक यह हादसा हुआ। मोड़ के नजदीक ही एक वीडियो कोच बस खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक जीप बस में जा घुसी। जीप की अगली दो सीटों पर करीब आठ लोग सवार थे, उनमें से पांच की मौत हो गई।


मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं। जीप सवार बाकी 13 घायलों को सिकराया और दौसा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहां से पांच को जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस संभावना जता रही है कि चालक की नींद की झपकी के कारण यह हादसा हो सकता है।


हरिद्वार से पाली जा रहे थे सभी लोगप्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि जीप में सवार सभी लोग पाली के रहने वाले थे। पाली से ये लोग हरिद्वार गए थे और फिर वापस पाली लौट रहे थे। इस दौरान हादसा हुआ। हालांकि घायलों से ज्यादा जानकारी पुलिस फिलहाल नहीं जुटा सकी है। सभी लोग पाली के साणोज गांव के बताए जा रहे हैं। मृतकों में मनोज काच्छी, मोहन काच्छी, पूनम देवी, नाजु देवी और पुष्पा देवी की मौत हो गई। सभी आपस में रिश्तेदार हैं।


सात दिन में 28 लोगों की मौत

प्रदेश में गुजरे सात दिन के दौरान तीन बड़े हादसे हुए हैं। इनमें 28 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब छह दिन पहले जोबनेर में जीप और ट्रोले की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। इसके दो दिन बाद ही जोधपुर में बस और जीप में टक्कर के दौरान 16 लोगों की मौत हो गई। आज सवेरे दौसा में पांच लोगों की मौत हो गई।