9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रपति ने राजस्थान निवासी IAS रवि प्रकाश को भूमि सम्मान पुरस्कार से नवाजा, PM मोदी भी कर चुके हैं सम्मानित

भूमि अभिलेखों के पूर्ण डिजिटलीकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएएस रवि प्रकाश मीना को 'भूमि सम्मान पुरस्कार' से सम्मानित किया।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Jul 19, 2023

ias_ravi_prakash_meena.jpg

दौसा/महुवा/पत्रिका। यहां भूमि अभिलेखों के पूर्ण डिजिटलीकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएएस रवि प्रकाश मीना को 'भूमि सम्मान पुरस्कार' से सम्मानित किया। सम्मान के रूप में प्लैटिनम ग्रेडिंग सर्टिफिकेट दिया गया।

पिता रतन सिंह मीना वरिष्ठ अध्यापक और माता गीता देवी गृहणी

रवि प्रकाश शिव कॉलोनी महुवा के रहने वाले हैं। उनके पिता रतन सिंह मीना वरिष्ठ अध्यापक और माता गीता देवी गृहणी हैं। रवि प्रकाश 2017 बैच के आईएएस ऑफिसर है और अभी वो पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में अतिरिक्त जिला कलक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। रवि प्रकाश कविता लेखन भी करते हैं। इसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी 27 को राजस्थान के सीकर में, इस खास योजना की करेंगे शुरुआत, जान लीजिए आपको क्या फायदा मिलेगा