9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलमार्ग पर मरम्मत कार्य के चलते अलवर करौली राजमार्ग बंद, 30 जून तक यातायात डायवर्ट

बांदीकुई आगरा रेल लाइन पर स्थित मंडावर महुवा रेलवे स्टेशन के रेल फाटक संख्या 83 पर मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को अलवर करौली राजमार्ग पर सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहा।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

kamlesh sharma

Jun 28, 2023

Alwar Karauli highway closed due to repair work on railway

मंडावर (दौसा)। बांदीकुई आगरा रेल लाइन पर स्थित मंडावर महुवा रेलवे स्टेशन के रेल फाटक संख्या 83 पर मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को अलवर करौली राजमार्ग पर सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहा। बंद से आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। रेल प्रशासन ने मंडावर महुवा रेलवे स्टेशन के फाटक संख्या 83 पर बुधवार से 30 जून तक सड़क यातायात को बंद कर दिया। जिससे अलवर और करौली की ओर से आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

जानकारी के अभाव में वाहन चालक होते रहे परेशान
अलवर करौली राजमार्ग पर स्थित रेल फाटक पर मरम्मत का कार्य होने की अनेक वाहन चालकों को जानकारी नहीं होने की वजह से वे भटकते नजर आए। अनेकों वाहन चालकों को सड़क मार्ग बंद होने का मालूम नहीं होने से रेल फाटक तक पहुंचे और वहां रास्ता बंद होने का पता लगने के बाद वे लोगों से रास्ते की जानकारी करते हुए वापस लौटे। इससे कई बार बस स्टैण्ड के पास जाम के हालात हो गए। हालांकि यातायात पुलिस ने भुड़ा मोड़ पर व बस स्टैण्ड पर भी बैनर लगा कर वाहन चालकों को सड़क मार्ग बंद होने का संदेश दिया।

यातायात पुलिस कर्मियों की रही कमी
अलवर करौली राजमार्ग के बंद होने से राजमार्ग का भी यातायात शहर के मुख्य बाजार में होकर निकाला। जहां दो यातायात पुलिस कर्मी ही यातायात व्यवस्था को संभालते दिखाई दिए।