24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dausa News: दौसा में बाघ के बाद आया बघेरा, कड़ाके की ठंड में रातभर हाथों में डंडे लेकर घूमते रहे ग्रामीण

Dausa News: राजस्थान दौसा जिले में बाघ के बाद अब बघेरा आने से ग्रामीण दहशत में है। पूरी रात ग्रामीणों को भय के साये में बितानी पड़ी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 8 Jan 2025, 11:02 AM IST

Dausa-Bagheera-entry

दौसा। राजस्थान दौसा जिले में बाघ के बाद अब बघेरा आने से ग्रामीण दहशत में है। लवाण उपखंड के गांवों में बघेरा घुस गया। ऐसे में पूरी रात ग्रामीणों को भय के साये में बितानी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक लवाण उपखंड की पीपल्या चैनपुरा में पंचायत भवन पर लगे सीसीटीवी में बघेरा चलते फिरते दिखाई दिया। कुछ ही देर में यह खबर आग की तरह आसपास के गांवों में फैल गई।

करीब सात दिन पहले बाघ की एंट्री से दौसा के दर्जनों गांवों में दहशत का माहौल रहा था। ऐसे में अब बघेरे की एंट्री से ग्रामीण दहशत में आ गए। किसी भी तरह की अनहोनी की आंशका के चलते ग्रामीण रातभर जागते रहे। कडाके की ठंड के बीच ग्रामीण रातभर हाथों में डंडे लेकर घूमते रहे।


यह भी पढ़ें: रसोई में अचानक टाइगर को देखकर ओम प्रकाश के खड़े हो गए रोंगटे, जानिए कैसे पकड़ा गया बाघ ST-2402

सात दिन पहले सरिस्का से आया था बाघ

बता दें कि करीब सात दिन पहले बाघ एस टी 2402 सरिस्का से निकलकर राजगढ़ के रास्ते महुखुर्द गांव पहुंचा था। बाघ ने महुखुर्द गांव में तीन लोगों को घायल कर दिया था। बाघ अलवर और दौसा जिले की घनी आबादी क्षेत्र से गुजरकर बैजुपाडा के महुखुर्द और निहालपुरा गांव की ओर खेतों में पहुंचा था। ऐसे में दर्जनों गांवों में तीन दिन तक दहशत का माहौल रहा था।

यह भी पढ़ें: सरिस्का के टाइगर की अब ऐसे होगी मॉनिटरिंग, 3 दिन तक वनकर्मियों को खूब कराई थी भागदौड़

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग