
सिकंदरा थाना इलाके के राणोली चौकी के समीप दौसा-लालसर सड़क मार्ग पर मंगलवार दोपहर दो बाइक सवारों ने स्कूल से घर लौट रहे प्रधानाध्यापक पर हमला कर दिया। घटना राणोली चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई है। हमले के बाद प्रधानाध्यापक ने चौकी में घुस कर अपनी अपनी जान बचाई। चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया। बुधवार को प्रधानाध्यापक ने अज्ञात बाइक सवार लोगों के खिलाफ हमला करने का मामला सिकंदरा थाने में दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित नारायणलाल सोनी झांपड़ावास राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक है, जो कि बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद गढ़ गांव होते हुए बाइक से अपने घर राणोली गांव लौट रहा था। गढ़ गांव से आगे पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों पर चार युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
इस पर प्रधानाध्यापक ने बाइक को तेज दौड़ाई तो युवकों ने राणोली चौकी से महज 100 मीटर पहले चलती बाइक पर लोहे के सरिए से प्रधानाध्यापक के सिर पर वार कर दिया। इससे प्रधानाध्यापक को गंभीर चोट आई। अफरा-तफरी के माहौल में प्रधानाध्यापक ने समीप स्थित रानोली चौकी में घुसकर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन वे फरार हो गए। चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
Published on:
14 Jul 2022 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
