
दौसा। शहर के पूनम टॉकिज में शुक्रवार से जादूगर सीपी यादव का शौ शुरू हो गया। जादूगर यादव व संध्या ने अपनी आंखों पर काली पट्टी बांध कर शहर के लालसोट रोड समेत कई मार्गों पर बाइक व स्कूटी चलाई।
वाहन रैली को नगरपरिषद सभापति मुरलीमनोहर जोशी ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। दोनों जादूगरों ने जब अपनी आंखों पर काली पट्टी बांध कर वाहन चलाए तो सड़क पर देखने वाले दर्शक आश्चर्य चकित हो गए।