6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बातों में उलझाकर दो महिलाओं के मंगलसूत्र व कानों के टॉप्स किए पार

दौसा शहर में दिनदहाड़े दो महिलाओं को बातों में उलझाकर बुधवार दोपहर दो आरोपी उनके मंगलसूत्र व कानों के टॉप्स उतरवाकर पार कर लिए।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Jul 21, 2022

dausa_crime.jpg

दौसा शहर में दिनदहाड़े दो महिलाओं को बातों में उलझाकर बुधवार दोपहर दो आरोपी उनके मंगलसूत्र व कानों के टॉप्स उतरवाकर पार कर लिए। सूचना पर पुलिस ने युवकों की तलाश की। बाजारों में लगे सीसीटीवी फुटेज देखी, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। घटना से बाजार में हड़कम्प मच गया तथा मौके पर भीड़ जमा हो गई।

पुलिस के अनुसार पिंकी बैरवा पत्नी राकेश निवासी राजपूत कॉलोनी दौसा एक अन्य महिला के साथ बाजार आई थी। खरीदारी कर लौट रही थी तो पहले एक युवक ने कुछ पूछने के बहाने बातों में लगा दिया। इतने में दूसरा युवक भी आ गया तथा रेलवे स्टेशन रोड पर आबकारी कार्यालय के समीप बातों में उलझाकर दोनों महिलाओं के मंगलसूत्र तथा कानों के टॉप्स खुलवा लिया। दोनों महिलाओं का करीब डेढ़-डेढ़ तौला सोने के जेवर पार हुए हैं। सूचना पर हैड कांस्टेबल केशव यादव मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की।

फोन छीन ले गए
वहीं मंगलवार रात रेलवे पुलिया के नीचे विमल महावर निवासी पातालवास का फोन हाथ से तीन बाइक सवार युवक छीन ले गए। पीडि़त ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है।