6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांच कम होने के बावजूद बढ़ता जा रहा कोरोना संक्रमण, लोग लापरवाह, नहीं लगा रहे मास्क

दीपोत्सव के चलते जहां कोरोना की जांच बहुत कम हुई, वहीं संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके बाद भी लोग कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाह दिखाई दे रहे हैं।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Nov 17, 2020

mask.jpg

दौसा। जिले में दीपोत्सव के चलते जहां कोरोना की जांच बहुत कम हुई, वहीं संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके बाद भी लोग कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाह दिखाई दे रहे हैं। बाजार में अधिकतर लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा।

दौसा जिले में तीन दिन में 32 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 1907 हो गई है। इनमें से 1 हजार 753 मरीज रिकवर भी हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 139 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट 91.92 प्रतिशत है। चिकित्सा विभाग के अनुसार सोमवार को दौसा शहर की नई मंडी रोड स्थित महावीर कॉलोनी में दो महिला, गंगा विहार कॉलोनी, अयोध्या नगर, रेलवे पुलिया के पास व नई मंडी रोड पर एक-एक जना संक्रमित मिला। बांदीकुई के महेन्द्र नगर, वार्ड नंबर 36 व 22, आनंद विहार कॉलोनी, पीचूपाड़ा खुर्द, पुरानी तहसील महुवा, गाजीपुर, पुलिस थाना मंडावरी सहित कुल 16 कोरोना पीडि़त मिले। गोवर्धन के दिन एक भी कोरोना केस सामने नहीं आया।

वहीं दीपावली के दिन भी 16 केस मिले। इनमें दौसा के निधिवन नगर में 3, सोमनाथ नगर व आदर्श कॉलोनी में 2-2, अशोक नगर दौसा में 1, श्यालावास जेल में 4, बांदीकुई के वार्ड नंबर 21, 1 व सुधारनपाड़ा में 1-1, महुवा की रामगढ़ रोड व अम्बेडकर कॉलोनी में 1-1 तथा एसबीआई बैंक महुवा में 2 केस सामने आए। चिकित्सा विभाग ने संक्रमितों का उपचार शुरू कर दिया है।

वहीं गत दिन दिन में मात्र 95 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। लालसोट, महुवा व सिकराय ब्लॉक में एक भी कोरोना जांच नहीं की गई। इससे आशंका है कि जब कम टेस्टिंग के बावजूद केस सामने आ रहे हैं तो फिर प्रति ब्लॉक 100 टेस्ट का लक्ष्य पूरा करने पर आंकड़ा बढ़ सकता है।

चिकित्सा टीमों ने जिले में अब तक 69 हजार 784 लोगों की स्क्रीनिंग करवा ली है। 69 हजार 731 लोगों की 14 दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी हो चुकी है तो 53 लोग होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं। वहीं त्योहार के कारण स्वास्थ्य सर्वे नहीं हुआ। अब तक 40 हजार 927 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। इनमें से 68 की रिपोर्ट का इंतजार है।

दौसा में लैब को मिली स्वीकृत
दौसा जिला अस्पताल में कोरोना जांच लैब को गुणवत्ता नियंत्रण की स्वीकृति प्रमाण पत्र भी मिल गया है। उम्मीद है कि कुछ ही दिनों में दौसा में ही सैम्पलों की जांच शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि लैब में मशीनें स्थापित करने का कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। स्टाफ ने भी काम संभाल लिया है। दो-तीन दिन में लैब का उद्घाटन होने की संभावना जताई जा रही है।

ब्लॉकवार मरीज
दौसा- 725
बांदीकुई- 395
सिकराय- 205
लालसोट- 254
महुवा- 328

कोरोना के नए केस
दौसा- 15
बांदीकुई- 07
सिकराय- 00
लालसोट- 02
महुवा-08