8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस जिले में 110 दिन बाद फिर लौटा कोरोना, आग की तरह फैली खबर, मचा हड़कम्प

जिले में 110 दिन के अंतराल के बाद कोरोना ने फिर वापसी की है। जिले की आरटीपीसीआर लैब में एक बालक सहित तीन जनों के सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। यह सूचना जिले में आग की तरह फैली तथा लोगों में चिंता व्याप्त हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 25 Nov 2021, 11:06 AM IST

coronavirus_1.jpg

जिला कलक्टर ने बनाए नोडल अधिकारी

दौसा। जिले में 110 दिन के अंतराल के बाद कोरोना ने फिर वापसी की है। जिले की आरटीपीसीआर लैब में एक बालक सहित तीन जनों के सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। यह सूचना जिले में आग की तरह फैली तथा लोगों में चिंता व्याप्त हो गई। वहीं चिकित्सा महकमे में भी हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में संक्रमित व्यक्तियों की जानकारी जुटाकर उपचार शुरू किया गया। गौरतलब है कि जिले में कोविड की दूसरी लहर के दौरान अंतिम कोरोना केस 5 अगस्त को मिला था। इसके बाद से लगातार शून्य का आंकड़ा चल रहा था। अब फिर से कोरोना ने दस्तक दी है।

जिला उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुभाष बिलोनिया ने बताया कि जोपाड़ा में एक 4 वर्षीय बालक व गढ़ोरा में एक 42 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। इनके अलावा जयपुर जिले के जमुवारामगढ़ स्थित टोलूपुरा गांव के एक युवती ने दौसा में टेस्ट कराया था तथा वह भी पॉजिटिव निकली है, लेकिन वह परिवार सहित टोलूपुरा ही रहती है। उन्होंने बताया कि जिले के दोनों मरीजों की स्थानीय टीम ने जांच कर ली है।

जौपाड़ा की लोहसरी की ढाणी में रहने वाले बालक के दिल में छेद है। उसके इलाज से पूर्व चिकित्सक ने कोविड टेस्ट कराने को कहा था। बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन उसमें कोई गंभीर लक्षण नहीं है। बालक सहित परिजनों को घर में आइसोलेट किया गया है। सम्पर्क में आए लोगों के टेस्ट किए जाएंगे। बालक अभी स्कूल नहीं जाता था।

इसी तरह गढ़ारो में जो व्यक्ति पॉजिटिव निकला है, वह करीब सवा साल से बार-बार पॉजिटिव आता है। उसके फेफड़ों में गांठ का इलाज चल रहा है। ऑपरेशन के लिए कोविड जांच कराई थी जो पॉजिटिव निकली है। इससे पहले जयपुर में कराई जांच में भी पॉजिटिव निकला था। मरीज सहित परिजनों को आइसोलेट कर दिया गया है।

पत्रिका ने चेताया था

राजस्थान पत्रिका ने 24 नवम्बर के अंक में 'नहीं थमी लापरवाही तो कोरोना आने में यहां भी देर नहीं लगेगीÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर चेताया था कि कोरोना सुरक्षा उपायों की अवहेलना भारी पड़ सकती है। इसके बावजूद प्रशासन से लेकर आमजन के स्तर पर मास्क, सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति लापरवाही बरती जा रही है। 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का तो टीकाकरण हो गया, लेकिन बच्चों के प्रति चिंता व्याप्त है। खासकर स्कूलों में एहतियात बरतने की खास जरूरत है, लेकिन शिक्षा अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।

- जिले में अब तक कुल कोरोना केस - 13630
- जिले में लिए गए कोरोना सैम्पल- 213498
- सरकारी रेकॉर्ड में कोरोना से मौत- 64
- पहली लहर का असर: अप्रेल से दिसम्बर तक
- दूसरी लहर का असर: मार्च से जुलाई तक