दौसा। कन्यादान से पहले मतदान, दौसा के एक दिव्यांग दंपति इन दिनों अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। खास बात यह है कि यह दिव्यांग दंपति जब भी अपने इष्ट मित्रों एवं रिश्तेदारों के यहां बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र देने जाती है तो कुछ अनूठे अंदाज में ही निमंत्रण देते हैं। इस दौरान वे कहते हैं कि शादी में जरूर आए लेकिन मतदान भी करने को जाए, सात को मतदान है और 13 दिसंबर को बिटिया की शादी है।