
सांकेतिक तस्वीर
दौसा। जिले के एक गांव में पीहर में रह रही विवाहिता ने चाचा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि विवाहिता ने मामला दर्ज कराया है कि 9 नवंबर को वह पीहर में घर पर सो रही थी। इसी बीच रात्रि 1:30 बजे रिश्ते में लगने वाला चाचा ने घर में घुसकर बलात्कार किया।
विरोध किया तो उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी धमकाकर उसके साथ कई बार बलात्कार कर चुका है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रिश्तों को तार-तार करने वाला जिले में यह दूसरा मामला सामने आया है।
नाबालिग ने कराया था पिता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज
उल्लेखनीय है कि जिले में एक दिन पूर्व भी नाबालिग ने पिता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में नाबालिग ने जिला कलक्टर कमर चौधरी के यहां पहुंचकर पीड़ा बयां की। जिला कलक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को जानकारी देकर जांच व कार्रवाई को कहा। इधर, बाल कल्याण समिति के मार्फत भी मामला पुलिस तक पहुंचा।
Updated on:
11 Nov 2022 06:40 pm
Published on:
11 Nov 2022 06:40 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
