8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मियों की छुट्टी बिताने के लिए मामा के यहां आई हुई थी लड़की, युवक के साथ रेल पटरी पर मिला शव, मचा कोहराम

गुरुवार को नाबालिग लड़की और एक युवक ने अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। दर्ज मामले में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री गर्मियों की छुट्टी बिताने के लिए महुवा अपने मामा के यहां आई हुई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 15 Jul 2022, 10:16 AM IST

train_track.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

महुवा थाना इलाके में 3 दिन पहले दर्ज हुए नाबालिग के अपहरण के मामले के बाद गुरुवार को नाबालिग लड़की और एक युवक ने अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। प्रथम दृष्टया पुलिस को प्रेम प्रसंग का मामला नजर आ रहा है। गौरतलब है कि पीडि़ता के पिता ने दो जनों के खिलाफ नाबालिग पुत्री का अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था।

दर्ज मामले में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री गर्मियों की छुट्टी बिताने के लिए महुवा अपने मामा के यहां आई हुई थी। सोमवार शाम को वह अपनी मामी के साथ बाजार में दूध लेने के लिए जा रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए लोकेश सैन निवासी ईशवाना तथा एक अन्य ने उसकी मामी को धक्का देकर गिरा दिया और उसकी नाबालिक पुत्री को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले गए।

पुलिस इस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई थी, लेकिन गुरुवार को सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की और एक युवक का शव रेल की पटरी पर कटा हुआ मिला है। बाद में शिनाख्त के दौरान पता चला कि नाबालिग लड़की व युवक लोकेश सेन के शव हैं। समाचार लिखे जाने तक महुवा पुलिस राजगढ़ में डेरा डाले हुए थी।