8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉ. अर्चना शर्मा आत्महत्या प्रकरणः बेटी का पत्र वायरल, ‘मम्मा आप पूरी दुनिया की बेस्ट हो, मैं रोई तो…’

मृतका डॉ. अर्चना शर्मा की बेटी का अंग्रेजी में लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उनकी छह वर्षीय बेटी का लिखा बताया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 2 Apr 2022, 4:39 PM IST

archana_sharma_suicide.jpg

दौसा. मृतका डॉ. अर्चना शर्मा की बेटी का अंग्रेजी में लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उनकी छह वर्षीय बेटी का लिखा बताया जा रहा है। जिसमें वह उसकी मां को पूरी दुनिया की बेस्ट मम्मा बताते हुए कुछ ऐसा मार्मिक लिखती है...

मम्मा आप सबसे अच्छी हो। यदि हम संपूर्ण दुनिया की औरतों की गिनती करें तो आपकी जैसी महिला कोई नहीं है..। क्योंकि हमेशा से आपको बेस्ट मम्मा का अवार्ड मिला है...। लेकिन आप जानती हो यदि मैं नहीं रोती हूं तो सब लोग कहेंगे कि मुझे मम्मा की याद नहीं आती, लेकिन आप जानते हैं कि मैं क्यों नहीं रोती हूं..। क्यों कि मैं यदि रोती हूं तो सभी लोग रोना शुरू कर देंगे। लेकिन मैने मम्मा के प्यारे नाम बना रखे हैं और आप जानती हैं कि इस साल मैने मम्मा के पांच नाम बनाए हैं जैसे बड़ा चिक्की, गुच्ची, बंटा, बबला, बैंगबैंग और बूबाई इसलिए बाय बाय....

परिजनों ने कलक्टर व एसपी को बताया कि उनकी छह वर्षीय बेटी पूछती है कि मम्मा कहां है, अब वे उनको क्या बताए मम्मा कहां है। वे उनको बार-बार यही कहते हैं कि मम्मा यहीं है, कहीं नही गई। उल्लेखनीय है कि डॉ. अर्चना के 12 वर्षीय बेटा और 6 वर्ष की बेटी है।

बेटी के साथ खेला था वीडियो गेम
डॉ अर्चना के परिजन ने शुक्रवार को कलक्टर कमर चौधरी व एएसपी राजकुमार गुप्ता को डॉ. की मौत से पहले का वृतांत सुनाया को वहां मौजूद सभी की आंखों में आंसू छलक गए। आत्महत्या से पहले डॉ. अर्चना ने बेटी के साथ वीडियो गेम खेला और कहा कि तुझे दादी ने बुलाया है। मां की आंखों में आंसू देख बेटी ने दादी के पास जाने से मना कर दिया। इस पर वह बेटी के साथ फिर से गेम खेलने लग गई ताकि बेटी को शक नहीं हो कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने वाली है। वह पति व बच्चों को नाश्ता खिलाकर अस्पताल में नीचे ओपीडी में आ गई। उसके पति डॉ. सुनीत शर्मा भी ओपीडी में आ गए थे, लेकिन वह मरीज देख कर हॉस्पिटल की ऊपरी मंजिल पर चली गई और कमरे में जाकर फंदा लगा लिया।