6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला सरपंच पर लगाया वेश्यावृति में धकेलने का आरोप, लड़की ने बताई आपबीती

दौसा जिले के महुवा उपखंड क्षेत्र के ठेकड़ा ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा एक महिला के साथ की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Oct 04, 2022

sangeeta_raj.jpeg

दौसा जिले के महुवा उपखंड क्षेत्र के ठेकड़ा ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा एक महिला के साथ की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं सरपंच के खिलाफ एक महिला ने मारपीट करने और अपराध के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल:
थाना इलाके के धन्तूरी निवासी पीड़िता ने ठेकड़ा सरपंच संगीता राज के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 341, 323, 109 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इधर, सरपंच द्वारा महिला के साथ की गई मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि सावित्री देवी पत्नी दिलीप नट निवासी धन्तूरी ने मामला दर्ज कराया है कि सरपंच संगीता राज, पप्पो, दीपक नट आदि एक राय होकर उसके घर पर आए तथा पुत्रियों को वेश्यावृति में आने का दबाव बनाया।

यह भी पढ़ें : Surbhi Kumawat ने आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम? पति साहिद को पुलिस ने लिया हिरासत में

सरपंच संगीता राज ने दी सफाई:
मना किया तो उन्होंने मारपीट की। जिसका वीडियो पुत्री के द्वारा मोबाइल से बनाया गया है। इधर मामले को लेकर सरपंच संगीता राज ने बताया कि जिन्होंने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया वह लोग स्वयं अपराध के धंधे में लिप्त हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।