दौसा। एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा से तीन युवकों ने गैंगरेप किया और उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। इनको वायरल करने की धमकी देकर आरोपितों ने कुछ दिन बाद फिर से छात्रा के साथ गैंगरेप किया। कई दिन तक बेटी को गुमसुम देख मां ने कारण पूछा, तो छात्रा ने पूरी बात अपनी मां को बता दी। इसके बाद माता-पिता उसे थाने लेकर पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया। तीनों आरोपित फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है।