हालांकि पिछले दो- तीन दिन से कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौर चल रहा है। जिलेभर में रविवार दिन भी रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा। जल संसाधन विभाग अधिशासी अभियंता एचएल मीना ने बताया कि सुबह 8 से 1 बजे तक महुवा में 74, बांदीकुई में 28,बांदीकुई 28, रामगढ़पचवारा 27, सिकराय 22 व लवाण 23 एमएम में बारिश हो गई। इसके अलावा मोरेल में 12, लालसोट 15, बसवा 14, दौसा व नांगलराजावतान 8 व दौसा में 2 एममएम बारिश दर्ज की गई।