8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: मौसम विभाग की एक और चेतावनी, मानसून से पहले यहां होने वाली है जोरदार बारिश

मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में सीकर, करोली, दौसा, झुंझंनू, धौलपुर, डुंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और जयपुर जिले में बारिश की संभावना व्यक्त की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 24 Jun 2023, 3:13 PM IST

weather_alert_09_1.jpg

दौसा। प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। ज्यादातर जिलों में बारिश नहीं होने से उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। तापमान ज्यादा नहीं होने के बावजूद गर्मी का अहसास रहा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अगले 48 घंटे में प्री-मानसून बारिश कई जिलों को तर-बतर करेगी। मौसम विभाग की मानें तो 25 व 26 जून को प्री मानसून की धमाकेदार एंट्री होगी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों को छोड़कर बाकी सभी जगह बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इस बीच मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में सीकर, करोली, दौसा, झुंझंनू, धौलपुर, डुंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और जयपुर जिले में बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

यह भी पढ़ें- Monsoon Update: बस इतना सा इंतजार, शुरु होने वाला है मूसलाधार बारिश का दौरा, Yellow Alert जारी

वहीं बिपरजॉय जाने के बाद प्रदेश में नमी अधिक होने से मारवाड़ में मानसूनी जलवायु कायम हो गई है यानी दिन व रात के तापमान में 7-8 डिग्री का ही अंतर आ रहा है। केवल उमस की वजह से लोग हलकान हो रहे हैं। शुक्रवार को केवल जैसलमेर में दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा, शेष में पारा 40 डिग्री से कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दस दिन में मानसून के राजस्थान में हाड़ौती के रास्ते प्रवेश करने की उम्मीद है। मारवाड़ पहुंचने में अभी करीब एक पखवाड़ा बाकी है।

यह भी पढ़ें- गाय माता का चमत्कार देख आप भी रह जाएंगे दंग, बस गले लगाकर ठीक कर देती हैं ऐसी खतरनाक बीमारी

जोधपुर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री रहा। आसमां लगभग साफ होने से धूप भी निकली और दोपहर होत होते पारा 36.8 डिग्री तक पहुंचा। हवा में आपेक्षिक आर्द्रता 51 से 76 फीसदी के मध्य होने की वजह से सुबह दस बजे बाद उमस ने परेशान किए रखा। शाम को उमस सताती रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा। खुले स्थानों पर हवा बहने से उमस का असर कुछ कम रहा।