8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather News: मानसून फिर सक्रिय, अब इन 8 जिलों में होगी झमाझम बारिश

Weather News Latest Rajasthan: राजस्थान में बीते कुछ दिनों से गर्मी से आमजन परेशान हो रहे थे, लेकिन IMD के अनुसार अब मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 16 Aug 2023, 9:49 AM IST

Heavy Rain In Rajasthan

Weather News Latest Rajasthan: राजस्थान में बीते कुछ दिनों से गर्मी से आमजन परेशान हो रहे थे, लेकिन IMD के अनुसार अब मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है, जिसमें अगले 3 घंटे में जयपुर, अलवर, भरतपुर, टोंक, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर और धौलपुर जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी में कहा गया है कि मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवें, पेड़ों के नीचे शरण न लेवें और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

अब 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
यह भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर अचानक जोरदार बारिश हुई, मिली राहत


मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार अगले एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में मानसून कमजोर रहेगा। 16 अगस्त को भरतपुर जिले और 17 अगस्त को कोटा जिले के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकतर भागों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग 10 दिन मानसून पर ब्रेक रहेगा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन हिमालय की तहलटी पर सरक गई है, जिससे उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों पर झमाझम बारिश हो रही है। ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति में आने में अभी समय लेगी। उसके बाद ही बदरा प्रदेश में बरसेंगे। तब तक प्रदेश में मानसून की स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें : करौली जिले के सपोटरा क्षेत्र में बड़ा हादसा, नदी में डूबे तीन युवक, दो के मिले शव