31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा में जरख ने ग्रामीण पर किया हमला, लोगों ने डंडे बरसाकर छुड़ाया, वीडियो वायरल

Dausa News : बैजूपाड़ा थाना इलाके में पिछले तीन दिनों से टाइगर का खौफ अभी लोगों के दिल और दिमाग से निकला भी नहीं था कि एक जरख के आ जाने से लोगों में दहशत की याद फिर से ताजा कर दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 3 Jan 2025, 10:03 PM IST

Jarakh attacked a villager in dausa

मंडावर (दौसा)। बैजूपाड़ा थाना इलाके में पिछले तीन दिनों से टाइगर का खौफ अभी लोगों के दिल और दिमाग से निकला भी नहीं था कि गांव में एक जरख के आ जाने से लोगों में दहशत की याद फिर से ताजा कर दी। लोगों ने जरख पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाए। जरख पर किए हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसमें बताया गया कि शुक्रवार को थाना इलाके के नांगल लोटवाड़ा गांव में जंगल से निकलकर आया जरख एक बकरी का शिकार करके ले जा रहा था। तभी वह खेतों में बने सूखे कुएं में बकरी को लेकर गिर गया। इसकी भनक लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

सूचना के बाद बांदीकुई एवं महुवा से पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से जरख को कुएं से बाहर निकाल लिया। कुएं से बाहर निकलते ही जरख ने हमला कर एक व्यक्ति घायल हो गया। इधर टाइगर के खौफ से सहमे ग्रामीणों ने जरख पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।

यह भी पढ़ें : रसोई में अचानक टाइगर को देखकर ओम प्रकाश के खड़े हो गए रोंगटे, जानिए कैसे पकड़ा गया बाघ ST-2402

घायल होने के बावजूद ग्रामीण वन विभाग की टीमों की मौजूदगी में ही उस जरख पर डंडे बरसाते रहे। जख्मी हालत में जरख जैसे-तैसे करके ग्रामीणों के चुंगल से निकलकर खेतों में भाग निकला। इस दौरान जरख के हमले में घायल हुए ग्रामीणों को बैजूपाड़ा के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया।