8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पर किरोड़ी लाल मीणा का तीखा बयान, कांग्रेसी हुए नाराज

Kirodi Lal Meena Attack Congress : राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। कहीं ऐसी बात की हर कोई एक दूसरे का मुंह तकता रह गया। जानें आखिर क्या कहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Jan 2024, 12:12 PM IST

kirodi_lal_meena_3.jpg

Kirodi Lal Meena

Kirodi Lal Meena Attack Congress : राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने के बाद कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। कहीं ऐसी बात की हर कोई एक दूसरे का मुंह तकता रह गया। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को उम्मीदवार तक नहीं मिलेंगे जीतना तो बहुत दूर की बात है। किरोड़ी लाल मीणा के इस बयान पर कांग्रेसी नेता बुरी तरह से नाराज हो गए। इसके बाद दौसा के कांग्रेस नेताओं ने किरोड़ी लाल मीणा के बयान की घोर निंदा की। लोकसभा चुनाव बेहद करीब आ गए हैं। भाजपा-कांग्रेस सहित सभी छोटे बड़े राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे है। कांग्रेस का मकसद इस बार सत्ता को प्राप्त करना है।

चुपचाप नहीं बैठ सकते पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी के बारे में किरोड़ी लाल मीणा ने ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी हमेशा सक्रिय रहते हैं। वह चुपचाप नहीं बैठ सकते हैं। हमेशा देश को नई दिशा दिखाने की कोशिश करते हैं।

यह भी पढ़ें - कृषि ऋण माफी मुद्दे पर नया अपडेट, किरोड़ी लाल मीणा ने दिया बड़ा बयान

किरोडी लाल मीणा ने किया झंडारोहण

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दौसा में राजेश पायलट स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा बतौर मुख्य अतिथि झंडारोहण किया उसके बाद मार्च पास्ट की सलामी ली।

यह भी पढ़ें - इंदिरा रसोई योजना का भाजपा ने बदला नाम, किरोड़ी लाल मीणा ने साधा कांग्रेस पर निशाना