8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे एमएस बिट्टा

दौसा राजस्थान में एमएस बिट्टा कार कि हुई दुर्घटना, सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 से महुवा होते हुए भरतपुर की ओर जा रहे थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 13 Jul 2022, 9:40 AM IST

bitta.jpg

महुवा के ठेकड़ा बाईपास पर दुर्घटना के दौरान क्षतिग्रस्त जैमर वाहन

दौसा जिले के महुवा के पास ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा मंगलवार शाम को सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए । बिट्टा मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के बाद जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 से महुवा होते हुए भरतपुर की ओर जा रहे थे । इस दौरान ठेकड़ा बायपास से उनका काफिला गुजरने के दौरान एक स्कूटी सवार अचानक आगे आ गया । जिसे बचाने के प्रयास में दिल्ली पुलिस के कमांडो की गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए । इसके पीछे चल रही जैमर की कार आगे चल रही कमांडो की कार से भिड़ गई , इससे कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । अचानक हुए इस हादसे के बाद बिट्टा के काफिले में शामिल पुलिस-प्रशासन के स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि जैमर की कार से पीछे चल रही बिट्टा ही गाड़ी को कोई नुकसान नहीं हुआ । जहां कुछ देर के लिए Z प्लस सुरक्षा के काफिले को कुछ देर के लिए सड़क किनारे रोक दिया गया । बिट्टा ने सुरक्षा में तैनात कमांडो की कुशलक्षेम पूछी, इसके बाद काफिला आगे के लिए रवाना हुआ ।

केंद्र ने दी हुई है जेड प्लस सुरक्षा

जानकारी के अनुसार एमएस बिट्टा मंगलवार शाम को मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए गए हुए थे । इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हुए । बिट्टा काफी दिनों से बालाजी के दर्शनों के लिए आते रहे हैं , इसके बाद वो मथुरा में बांके बिहारी के दर्शन करते हुए दिल्ली के लिए निकलते हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें जेड सुरक्षा दी हुई है ।