7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी की पदयात्रा पर बोले राजस्थान के मंत्री- वनवास के समय भगवान राम ने भी नहीं की थी इतनी लंबी यात्रा

Prasadi Lal Meena Compares Rahul Gandhi To Ram: राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम से कर डाली। उन्होंने कहा कि कहा है कि राहुल गांधी गांधी भगवान राम से ज्यादा पैदल चलेंगे।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Oct 18, 2022

rahul_gandhi_bharat_jodo_yatra.jpg

Prasadi Lal Meena Compares Rahul Gandhi To Ram: राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम से कर डाली। लालसोट के बगड़ी गांव में एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कहा है कि राहुल गांधी गांधी भगवान राम से ज्यादा पैदल चलेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान राम तो अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे। लेकिन राहुल गांधी तो कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल जाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 3500 किलोमीटर की पदयात्रा निकाल रहे हैं, वनवास के समय भगवान राम ने भी इतनी लंबी यात्रा नहीं की है।

यह भी पढ़ें : लगे नारे, सीएम की कुर्सी ले उड़े, सचिन पायलट ले उड़े...

राहुल गांधी की यह ऐतिहासिक पदयात्रा
भगवान रामजी अयोध्या से श्रीलंका तक पैदल गए थे। लेकिन उससे भी ज्यादा राहुल गांधी की यह ऐतिहासिक पदयात्रा जो कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जाएगी। आगे मंत्री ने कहा कि देश में जैसा माहौल है, सांप्रदायिकता का वातावरण बन गया है, उसमें राहुल गांधी देश जोड़ने का काम करने वाले हैं। इतनी लंबी पदयात्रा न कभी निकली और न आगे कोई निकाल पाएगा।

परसादीलाल मीना ने सोमवार को बगड़ी सीएचसी पर आयोजित कार्यक्रम में एक बालिका को कृमि नाशक गोली खिला कर प्रदेशभर में कृमि मुक्ति दिवस की शुरुआत की। बीसीएमएचओ डॉ. धीरज शर्मा ने बताया कि कृमि मुक्ति दिवस के दौरान क्षेत्र में 1 से 19 साल तक के लगभग 16 हजार 1561 बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई गई, शेष रहे बच्चों को मंगलवार को दवाई खिलाई जाएगी। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर डॉ.मौलिश्री राठौड़ समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : नोटिस झेलने वाले तीनों नेताओं ने भेजा जवाब, जानिए आलाकमान से क्या कुछ कहा