
बांदीकुई। सवारी गाड़ियों में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में ऐसा ही वाकया सामने आया। अछनेरा से दौसा की ओर यात्रा कर रहे आगरा निवासी यात्री का बैग लेकर एक बदमाश ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। इस पर यात्री सौरभ कौशिक ने आनन-फानन में ट्रेन से कूदकर बदमाशों का पीछा किया और पीडब्ल्यूडी तिराहे पर बदमाश को पकड़कर अपने बैग देने की बात कही।
बदमाश आनाकानी करने लगा और यात्री व बदमाश के बीच जमकर हाथापाई हो गई। यात्री सौरभ कौशिक ने बताया कि उन्होंने दो लोगों को ट्रेन से बैग लेकर कूदते देखा था और पीछा कर पीडब्ल्यूडी तिराहे पर दबोच लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया और यात्री को उसका बैग सुपुर्द किया। यात्री ने थाने में बदमाश के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई।
Updated on:
25 Dec 2024, 4:17 PM IST
Published on:
25 Dec 2024, 4:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.