Dausa Lok Sabha Constituency Result 2024: दौसा लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मैजिक नहीं चल पाया। भाजपा के स्टार और फायर ब्रांड नेता का भी मतदाताओं पर कोई असर नजर नहीं आया, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व डिप्टी सीएम और सीडब्ल्यूसी सदस्य सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का चुनाव प्रचार बेहद कारगर साबित हुआ। उनकी सभा वाले क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा पर जोरदार बढ़त बनाई है। इसी का नतीजा है कि कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीना ने 2 लाख 37 हजार 340 मतों से बड़ी जीत दर्ज की। यह दौसा सीट पर अब तक की सबसे बड़ी जीत हैं।