5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां टिक्कड़ हाउस की आड़ में हो रहा था गंदा काम, दूसरे राज्यों से बुलाते लड़कियां; पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

दौसा शहर के रोडवेज बस डिपो के सामने एक टिक्कड़ हाउस की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 18 Jul 2025, 7:29 AM IST

Prostitution-in-Dausa

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला-पुरुष। फोटो: पत्रिका

दौसा शहर के रोडवेज बस डिपो के सामने एक टिक्कड़ हाउस की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 8 लड़कियों और 2 ग्राहकों को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिलाओं में दूसरे राज्यों की ​महिलाएं भी शामिल है, जो राजस्थान में आकर अनैतिक देह व्यापार करती थी।

सीओ रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि बस डिपो के सामने श्रीराम टिक्कड़ हाउस की आड़ में अनैतिक देह व्यापार होने की सूचना मुखबिर से मिली। इसके बाद पुलिस बोगस ग्राहक बनकर मौके पर पहुंची। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने रेड डाली और टिक्कड़ हाउस की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया।

दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थी लड़कियां

पुलिस को देखकर श्रीराम टिक्कड़ हाउस में हड़कंप मच गया और लड़कियां इधर-उधर भागने लगी। हालांकि, कामयाब नहीं हो पाई। पुलिस ने मौके से हरियाणा, यूपी, मध्यप्रदेश व राजस्थान की कुल आठ लड़कियों तथा दो आरोपी मिथुन शर्मा निवासी राणौली व विश्राम माली निवासी खवारावजी को गिरफ्तार किया है।

दलालों के माध्यम से कारोबार

इस मामले में पुलिस को होटल संचालक व एक पुरुष व एक महिला दलाल की तलाश भी है। सूत्रों ने बताया कि महिलाओं को दलालों के माध्यम से देह व्यापार के लिए बुलाया जाता है। पुलिस ने कमरे से नकदी सहित आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।