आगरा- बांदीकुई रेलवे ट्रैक का दोहरीकरण का कार्य रेलवे जल्द शुरू करेगी। यह कार्य करीब आगामी पांच वर्षों में पूरा होगा। रेलवे ने इस कार्य के लिए करीब 987 करोड़ का बजट निर्धारित किया हैं। 2022- 23 में 30 करोड़ का बजट का आवंटन किया गया हैं। इसका खुलासा सूचना के अधिकार के तहत रेलवे से मिली जानकारी से हुआ हैं। गौरतलब है कि मोदी सरकार रेलवे के सभी ट्रैकों को दोहरीकरण और विद्युतीकरण पर जोर दे रही ह़ै। बांदीकुई - आगरा रेलवे ट्रैक एक महत्वपूर्ण ट्रैकों में शामिल है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे इस ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य करवाने जा रही हैं।